Bhai Dooj 2023 Date : 14 या 15 नवंबर कब है भाई दूज ? भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त भी नोट करें

Abhinav Tare
5 Min Read

Bhai Dooj 2023 Date : कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। यह तिथि 14 नवंबर को दोपहर 02:36 बजे से शुरू होगी और 15 नवंबर को दोपहर 01:47 बजे खत्म होगी। इसी कारण उदिया के अनुसार भाई दूज का त्योहार 15 नवंबर को बुधवार को मनाया जाएगा।

कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर भाग्योदय का तिलक करती हैं और उनके लिए मंगलकामनाएं करती हैं। बहनें भाई की लम्बी उम्र की कामना करती हैं। कहते हैं कि जो भाई इस दिन बहन से तिलक कराता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है। इस साल भाई दूज की तिथि को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन है। कोई 14 नवंबर तो कोई 15 नवंबर को भाई दूज बता रहा है। आइए जानते हैं कि भाई दूज का त्योहार कब मनाया जाएगा।

ज्योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा कार्तिक शुक्ल द्वितीया 14 नवंबर को दोपहर 02.36 बजे से शुरू होगी और 15 नवंबर को दोपहर 01.47 बजे समाप्त होगी, उदिया के अनुसार इस तारीख को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा, जो बुधवार को है।

Bhai Dooj 2023

भाई दूज का शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2023 Shubh Muhurt)

भाई दूज के दिन भाई के माथे पर तिलक करने के दो शुभ मुहूर्त होते हैं। पहला शुभ मुहूर्त 15 नवंबर को सुबह 6 बजकर 44 मिनट से सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक चलता है। और दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 40 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजे तक होता है।

भाई दूज पर क्या करना चाहिए? (Bhai Dooj 2023 pujan vidhi)

भाई दूज के दिन, यमुना या शुद्ध जल से स्नान करें। बहन के घर जाएं और उनके हाथों से बना हुआ भोजन करें। बहन अपने भाई को खिलाए और उसका तिलक-आरती करें। फिर भाई अपनी सामर्थ्य के अनुसार बहन को उपहार दें।

भाई दूज, यानी यम द्वितीया पर, बहनें व्रत भी रखती हैं यमराज को प्रसन्न करने के लिए। इस दिन यमराज और उनके सचिव चित्रगुप्त की पूजा भी की जाती है। ज्योतिष के अनुसार, चित्रगुप्त की विशेष विधि से पूजा करने से ही पूरा लाभ मिलता है।

भाई दूज पर चित्रगुप्त की पूजा

चित्रगुप्त का जन्म ब्रह्मा जी के मनस्से हुआ था, इनका कार्य प्राणियों के कर्मों का हिसाब रखना है। मुख्य रूप से इनकी पूजा भाई दूज के दिन होती है, जिससे लेखनी, वाणी और विद्या का वरदान मिलता है। चित्रगुप्त भगवान के विग्रह की स्थापना करें, उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं, फिर फूल और मिठाई चढ़ाएं। उन्हें एक कलम भी अर्पित करें।

सफेद कागज पर हल्दी लगाकर “श्री गणेशाय नमः” लिखें, फिर “ॐ चित्रगुप्ताय नमः” 11 बार लिखें। भगवान चित्रगुप्त से विद्या, बुद्धि और लेखन का वरदान मांगें। अर्पित की हुई कलम को सुरक्षित रखें, पूरे साल इसका इस्तेमाल करें।

ये भी देखें

 

Read also :Merchant Navy Recruitment 2023 10वीं / 12वीं पास युवाओं के लिए इंडियन मर्चेंट नेवी ने निकाली नई भर्ती, जाने क्या है भर्ती और आवेदन प्रक्रिया?

Read also :NHSRCL Railway Loco Pilot Recruitment 2023: 07-12-2023 Last Date to Apply

Read also :railway recruitment board exam rrb alp & technician

Read also :BARC Mock Test 2023 : Demo of Online Exam

Read also :DRDO Apprentice Recruitment 2023 – Last date 14-Nov-2023

Read also : AIESL Recruitment 2023-2024 – एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती

Read also :BNP Bank Note Press Various Post Admit Card Release

Read also : Railway ECR apprentices nov 2023 Online Form For 1851 Post

Read also :Western Railway BCT Division Apprentice 2023 Document Verification Merit Update, 3624 Posts, ITI Pass

Read also : Western Railway Recruitments 2023 for 64 Group C & D posts (ITI)

Share This Article
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *